छत्तीसगढ़

अफीम खेती मामला विधानसभा में गरमाया, सत्ता-विपक्ष में तीखा टकराव

दुर्ग जिले के समोदा में कथित अवैध अफीम की खेती का मामला अब विधानसभा में सियासी मुद्दा बन गया है। सोमवार को इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिला।

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि समोदा में अवैध अफीम की खेती प्रशासनिक संरक्षण में की जा रही थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार धान के कटोरे को अफीम का कटोरा बनाना चाहती है और मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

Advertisement

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार को घेरते हुए कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है और कोर्ट की निगरानी में एसआईटी जांच होनी चाहिए।

 

हालांकि गृह मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी कहा कि राज्य में नशे से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button