बिलासपुर

होटल शिवा इन की छत पर चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस की रेड, संचालक गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर हुक्का और तंबाकू फ्लेवर के साथ लोगों को हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान होटल की छत से संचालक सिद्धार्थ गुप्ता को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 हुक्का पॉट, चिलम, पाइप, कोयला, कोल हिटर, तंबाकू युक्त फ्लेवर के डिब्बे और 5 हजार रुपये नगद सहित करीब 55 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध रूप से हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button