छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय चुनाव में दोपहर 2 बजे तक 52.68% मतदान, वोटिंग जारी

 

Advertisement

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक पूरे प्रदेश में 52.68% मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

Advertisement

प्रदेशभर में चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसके बाद वोटों की गिनती निर्धारित तिथि पर होगी। चुनाव परिणाम तय करेंगे कि नगरीय निकायों में किस पार्टी को जनसमर्थन मिला है।

 

Related Articles

Back to top button