VIDEO : नशे की हालत में अधिकारी ने शिक्षकों से किया दुर्व्यवहार, होगी जांच.

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – युक्ति युक्तकरण मे हुई गड़बड़ी मे सुधार करते ही शिक्षा विभाग नये पचड़े मे पड़ गया. मामला बिलासपुर का है, जहां संयुक्त संचालक कार्यालय के सहायक संचालक मुकेश मिश्रा पर नशे की हालत में दफ्तर आने और फरियादी बनकर आये शिक्षकों के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगा है। इस मामले में कर्मचारी व शिक्षक संगठनों ने संयुक्त संचालक आरपी आदित्य से कार्रवाई करने की मांग की है।
इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसके बाद सयुंक्त संचालक ने अपने अधीनस्थ सहायक संचालक प्रशांत राय और जिला शिक्षा कार्यालय मे पदस्थ सहायक शिक्षा अधिकारी पी दासरथी को जाँच कर तीन दिनों मे रिपोर्ट देने कहा है.
कहा जा रहा है शिकायत के बाद सहायक संचालक मुकेश मिश्रा का का तत्काल डाक्टरी मुलाहिजा कराया जाना चाहिये था. फिलहाल वायरल वीडियो और मामले मे साझा मंच के शिक्षक और दोषी अधिकारी का बयान लिया जा रहा है.




