बिलासपुर

सरकंडा में बदमाशों के हौसले बुलंद: छेड़खानी का विरोध करने पर युवक से मारपीट, कार में तोड़फोड़ के बाद अब एक्टिवा को लगाई आग

(आशीष मौर्य संपादक ) : ​बिलासपुर :-सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक के आगे रघु विहार कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार को मोहल्ले के ही आदतन बदमाश का विरोध करना भारी पड़ गया। महिला से छेड़खानी और अभद्रता का विरोध करने पर आदतन अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर न सिर्फ पीड़ित के साथ मारपीट की, बल्कि बीच-बचाव करने आई उसकी बहन की कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद बेखौफ बदमाशों ने अगले ही दिन पीड़ित के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को भी आग के हवाले कर दिया।

Advertisement

क्या है पूरा मामला? : ​मिली जानकारी के अनुसार, रघु विहार निवासी सोम शर्मा के घर के बाजू में स्थित अटल आवास में गुड्डू नामक युवक रहता है। गुड्डू आए दिन सोम शर्मा की पत्नी को परेशान और प्रताड़ित करता था। महिला से लगातार हो रही इस हरकत को लेकर सोम शर्मा ने कुछ दिनों पहले गुड्डू को कड़े लहजे में समझाया था और दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी थी।

Advertisement

साथियों को बुलाकर किया जानलेवा हमला : ​पति द्वारा दी गई समझाइश से नाराज होकर गुड्डू ने बदला लेने की नीयत से 17 जुलाई की शाम अपने साथियों को जुटाया। उसने अपने दोस्त सलमान शेख, शाहरुख शेख, मो. समीर शेख सहित अन्य लड़कों को मौके पर बुलाया और सोम शर्मा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख जब सोम शर्मा की बहन बीच-बचाव करने आई, तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदतमीजी की और घर के बाहर खड़ी उनकी कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

 

पुलिस केस के बाद भी नहीं डरे, फूंक दी गाड़ी : ​घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने सरकंडा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। लेकिन पुलिसिया कार्रवाई का इन आदतन अपराधियों पर कोई खौफ नहीं दिखा।​मामले में एफआईआर दर्ज होने से बौखलाए आरोपियों ने उसी रात एक बार फिर सोम शर्मा के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने देर रात घर के बाहर खड़ी सोम शर्मा की एक्टिवा स्कूटर को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जल गई।

 

दहशत में पीड़ित परिवार, सुरक्षा पर उठे सवाल : ​लगातार दो दिनों में हुई इन वारदातों से रघु विहार इलाके के रहवासियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार अब अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अटल आवास और आसपास के क्षेत्रों में आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है,जिन पर पुलिस का शिकंजा ढीला साबित हो रहा है।

 

 

.

Related Articles

Back to top button