जांजगीर-चाम्पा
पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा – नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 1 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे की है, जब आरोपी एक राय होकर कटौती गांव में पीड़ित के घर पहुंचे और अश्लील गाली-गलौज करते हुए गैती का बेट व डंडे से हमला कर दिया।
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपियों के खिलाफ धारा 333, 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- सूरज मधुकर (25 वर्ष)
- जयप्रकाश मधुकर उर्फ जेपी (27 वर्ष)
- टार्जन मधुकर (19 वर्ष)
- दाऊ राम अजय (28 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम कटौद, थाना नवागढ़ के निवासी हैं।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




