
बिलासपुर – कांग्रेस के बड़े नेता मंत्रियो के दौरे से नगर निगम चुनाव की गहमा-गहमी तेज़ हो गई है. बिलासपुर मे कांग्रेस का चुनाव प्रचार जोरों पर है। शुक्रवार को पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने बिलासपुर मे धुआंधार प्रचार अभियान चलाया.
बिलासपुर मे पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने चाटीडीह के ईरानी मोहल्ला पहुंचकर कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। प्रचार के दौरान उन्होंने साथ मे मौजूद महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक को जिताने मतदाताओं से समर्थन माँगा.

पूर्व मंत्री उनके साथ इस प्रचार अभियान में महापौर पद के प्रत्याशी प्रमोद नायक पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल, रामशरण यादव, बैजनाथ चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक मौजूद थे।
ईरानी मोहल्ला में प्रचार करने के बाद मंत्री सत्यनारायण शर्मा 27 खोली पहुंचे, जहाँ उन्होंने हिरा यादव को पार्षद पद पर विजय दिलाने जनता से अनुरोध किया और कहा पिछले पांच सालों मे छत्तीसगढ़ के गांव गरीब और किसानो के लिए भूपेश सरकार ने लाभकारी योजनाए चलायी है

. सभी वार्डो मे विकास के लिए भरपूर राशि दी गई. अब कांग्रेस के पार्षद पद के उम्मदवारों को आशीर्वाद देने का समय आया है. भ्रमण करते हुए वे वार्ड के नागरिकों से मिले,बातचीत की और कहा कि उन्हें ऐसे प्रत्याशी का चयन करना चाहिए जो वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे और नागरिकों के लिए बेहतर कार्य करे।
जनसम्पर्क मे शामिल महापौर उम्मीदवार प्रमोद नायक ने बिलासपुर के चाहुमुखी विकास के लिए फिर कांग्रेस का हाथ मजबूत कर जीत का आशीर्वाद माँगा.कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी स्थानीय मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष मे समर्थन की अपील की.

यह प्रचार अभियान कांग्रेस पार्टी के लिए चुनावी माहौल को गर्म करने महत्वपूर्ण साबित हुआ. पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा की उपस्थिति से पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भर गया।




