देश

आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट….! शाम 6 बजे बीजेपी का प्रेस कॉन्फ्रेंस

2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों की लिस्ट आज आ सकती है. इस सूची के शाम 6 बजे के आसपास जारी किए जाने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में इस बाबत अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा सकती है.

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम निर्णय लेने को लेकर 29 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे. देर रात करीब डेढ़ बजे तक बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी के नेताओं का आना जाना लगा हुआ था.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button