फोनपे, गूगल पे और पेटीएम यूजर्स के लिए जरूरी खबर….UPI में आज से बड़ा बदलाव

UPI में आज से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। NPCI के सर्कुलर के अनुसार यूपीआई API जैसे चेकिंग ट्रांजैक्शन स्टेटस और ट्रांजैक्शन रिवर्सल के लिए रिस्पॉन्स टाइम को 30 सेकंड से घटाकर सिर्फ 10 सेकंड कर दिया गया है। इसके अलावा वैलिडेट एड्रेस (पे, कलेक्ट) यूपीआई एपीआई के लिए रिस्पॉन्स टाइम 15 सेकंड से घटाकर 10 सेकंड कर दिया गया है।
नए बदलाव से रिमिटर बैंकों, बेनिफिशियरी बैंकों के साथ फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को फायदा होगा। क्विक रिस्पॉन्स टाइम के साथ यूपीआई यूजर पहले से बेहतर ट्रांजैक्शन एक्सपीरियंस की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि फेल ट्रांजैक्शन को रिवर्स या पेमेंट स्टेटस को चेक करने का टर्नअराउंड टाइम अब काफी कम हो जाएगा। इसके लिए यूजर्स को पहले 30 सेकंड तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब यह काम केवल 10 सेकंड में होगा।
एनपीसीआई ने सर्कुलर में कहा ‘यूपीआई में किए गए बदलावों का मकसद यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। मेंबर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे ताकि रिस्पॉन्सेज को रिवाइज्ड टाइम के अंदर संभाला जा सके। साथ ही अगर मेंबर्स के ऊपर पार्टनर या मर्चेंट की तरफ से कोई निर्भरता/कॉन्फिगरेशन चेंज है, तो उसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए।’




