देश
लोकसभा चुनाव 2024 : शुरुआती रुझानों में NDA को मिली बढ़त….

शुरुआती रुझानों के मुताबिक एनडीए 157 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं इंडिया गठबंधन 62 सीटों पर आगे चल रही है। महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला अपनी अपनी सीटों से पीछे हैं। डायमेंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी आगे चल रहे हैं। भूपेश बघेल अपनी सीट से आगे चल रहे हैं। हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी आगे चल रहे हैं। बीजेपी के एसपी सिंह बघेल आगरा से आगे चल रहे हैं। चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं।
हिमाचल की मंडी सीट से बीजेपी की कंगना रनौत पीछे चल रही हैं। हमीरपुर सीट पर अनुराग ठाकुर आगे चल रहे हैं। यूपी की बाराबंकी सीट पर कांग्रेस के तनुज पुनिया आगे चल रहे हैं। नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज आगे चल रही हैं। कन्नौज सीट से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।




