बिलासपुर

59.87 लाख की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के बड़े मामले का खुलासा किया है। साइबर थाना की टीम ने 59 लाख 87 हजार 994 रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के चार मुख्य आरोपियों को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू से गिरफ्तार किया है।

 

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में ललीत कुमार, बबलू उर्फ कमलजीत सिंह चौहान, अर्पित साल्वे और रोहित निषाद शामिल हैं। मास्टरमाइंड ललीत कुमार एनआईआईटी दिल्ली से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है और ऑनलाइन शॉपिंग साइट में मैनेजर रह चुका है। उसने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप बनाकर निवेशकों को ठगने का जाल फैलाया।

Advertisement

 

आरोपियों ने गणेशम सिक्योरिटी नाम की फर्जी एजेंसी के जरिए लोगों को शेयर और गोल्ड में निवेश कर अधिक लाभ देने का लालच दिया। शुरुआत में नकली लाभांश दिखाकर पीड़ितों का विश्वास जीता और धीरे-धीरे बड़ी रकम हड़प ली।

 

पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 04 मोबाइल फोन, 08 एटीएम कार्ड, 02 पैन कार्ड, चेकबुक और पासबुक जब्त किए हैं।इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को तीन दिनों तक महू में निगरानी रखनी पड़ी, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

आईजी संजीव शुक्ला और एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में एएसपी राजेंद्र जायसवाल, एएसपी अनुज कुमार, सीएसपी निमितेश सिंह सहित साइबर थाना प्रभारी राजेश मिश्रा और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

 

पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर हो रही ऐसी ठगी से बचने के लिए आम जनता को सतर्क रहना होगा और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button