छत्तीसगढ़

विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत, राज्यपाल रमेन डेका बोले, छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं, नक्सलवाद पर बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई। सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं हैं और सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।राज्यपाल ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में “महतारी गौरव वर्ष” मनाया जा रहा है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नक्सलवाद से प्रभावित महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है।

Advertisement

कृषि क्षेत्र का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने बताया कि 25 लाख से अधिक किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता देने का काम किया जाएगा। साथ ही किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को भी किसान हितैषी बताया।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। 532 नक्सली मारे गए हैं और 2000 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है। उन्होंने दावा किया कि बस्तर अब आतंक के साये से बाहर निकल रहा है।अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने बताया कि राज्य सरकार की 25 कल्याणकारी योजनाओं के जरिए समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। बजट सत्र के दौरान इन योजनाओं और आगामी वित्तीय प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button