बिलासपुर

इंटरनेशनल निवेश के नाम पर करोड़ो की ठगी: आरोपी गिरफ्तार

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – चकरभाठा क्षेत्र से करोड़ों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट और अस्पताल प्रोजेक्ट के नाम पर एक अधिवक्ता से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।चकरभाठा थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी नवीन जून, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है और बिलासपुर में रह रहा था, को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

पीड़ित अधिवक्ता से जनवरी 2024 में एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया गया। आरोपी ने खुद को ग्रेट ब्रिटेन का डॉक्टर बताकर भरोसा जीता और फिर एक महिला के जरिए भारत में कैंसर अस्पताल समेत कई प्रोजेक्ट्स में 500 करोड़ रुपये निवेश का झांसा दिया।आरोपियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 103 करोड़ के डिमांड ड्राफ्ट क्लियर कराने के नाम पर बैंक, आरबीआई और कस्टम अधिकारियों का डर दिखाकर अलग-अलग बहानों से पहले लाखों और फिर करीब 3 करोड़ 13 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।

Advertisement

जब डिमांड ड्राफ्ट क्लियर नहीं हुआ तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में आरोपी ने फर्जी ईमेल और अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर ठगी करना कबूल किया है।पुलिस ने आरोपी के पास से लग्जरी गाड़ियां, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूरे गिरोह की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Back to top button