बिलासपुर

BREAKING : कुसुम फैक्ट्री में बड़ा हादसा, चिमनी गिरने से कई मजदूरों के मौत की खबर….!

Advertisement

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर/सरगांव के रामबोड़ इलाके में कुसुम फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। लोहा बनाने वाली फैक्ट्री की चिमनी गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबने की आशंका है। घटना के तुरंत बाद एक मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

इस हादसे में कई लोगों के मौत की खबर आ रही, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, और फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। मलबे से और मजदूरों को सुरक्षित निकालने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button