बिलासपुर

बंदर की बेरहमी से पिटाई करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – सीपत सर्किल में एक दर्दनाक घटना में एक नशेड़ी युवक ने बंदर को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी कमर और हाथ टूट गए, साथ ही शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। वन विभाग ने घायल बंदर को कानन पेंडारी जू में इलाज के लिए भेजा, जबकि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

Advertisement


जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह घटना 29 अक्टूबर को नवागंव में हुई, जब बंदर का एक झुंड एक सब्जी बाड़ी में घुस गया। इस पर मनोज यादव और उसके परिवार ने बंदरों को भगाने की कोशिश की। पत्थर लगने से एक बंदर घायल हो गया,जिसे देखकर गांव के सनत विश्वकर्मा ने नशे की हालत में उसे लाठी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे बंदर की कमर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

Advertisement

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके आधार पर युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया और वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button