रायपुर

एमडीएमए, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली पुलिस ने एमडीएमए नशीले पदार्थ, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को बूढ़ा तालाब के पास चारपहिया वाहन में मादक पदार्थ की बिक्री की फिराक में पकड़ा गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने पास नशीला पदार्थ रखकर बिक्री की तैयारी में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोककर तलाशी ली।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल ठाकुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एमडीएमए, एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, नगदी रकम, स्कॉर्पियो वाहन और एक आईफोन बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

पुलिस ने आरोपी राहुल ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 348/25 के तहत धारा 21-ए नारकोटिक एक्ट और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वह वर्ष 2015 में हत्या के प्रयास और वर्ष 2019 में मारपीट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button