ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र से एक बड़ी भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई सामने आई है। ग्राम गोतियाडीह निवासी जयवर्धन बघेल ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी पुष्पेन्द्र गजपाल द्वारा जमीन के नामांतरण के एवज में 8,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
जयवर्धन बघेल ने रिश्वत नहीं देने का फैसला करते हुए पटवारी को रंगे हाथों पकड़वाने की योजना बनाई।
शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने 3 जुलाई को ट्रैप ऑपरेशन किया, जिसमें पटवारी पुष्पेन्द्र गजपाल और उनके सहयोगी कोटवार गौतम कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ACB की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।




