बिलासपुर

नशे के सौदागरों पर तारबाहर पुलिस का प्रहार; ओडिशा से गांजा लेकर आया आरोपी गिरफ्तार, 10 किलो से अधिक माल जब्त

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – जिले में चलाए जा रहे ‘चेतना अभियान’ के तहत तारबाहर पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है।तारबाहर पुलिस ने ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा लेकर बिलासपुर पहुंचे एक तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और एक प्रीमियम मोबाइल बरामद किया गया है।

Advertisement

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी : ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, शहर में अवैध नशे की रोकथाम के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय थीं। इसी दौरान तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास, अंग्रेजी स्कूल के सामने वाली गली में एक युवक संदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग लेकर खड़ा है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

Advertisement

झारसुगुड़ा से बिलासपुर तक का सफर : ​पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ओडिशा के झारसुगुड़ा से गांजा लेकर बिलासपुर में बिक्री करने के उद्देश्य से आया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बिलासपुर में वह यह माल किसे सप्लाई करने वाला था और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

 

तलाशी के दौरान आरोपी के ट्रॉली बैग से पुलिस को बड़ी मात्रा में गांजा मिला : ​आरोपी का नाम: हिमांशु यादव (20 वर्ष), निवासी: रेलवे कॉलोनी, झारसुगुड़ा (ओडिशा)। बरामदगी: 10 किलो 594 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा)​अन्य सामग्री: 01 नग एप्पल (Apple) कंपनी का मोबाइल फोन, ​अनुमानित कीमत: बाजार में जब्त गांजे की कीमत लाखों में आंकी जा रही है

Related Articles

Back to top button