बिलासपुर

स्वदेशी अपनाने की कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की अपील…..

बिलासपुर – मंगलवार को प्रवास पर शहर पहुंचे कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण भरेतीया ने कहा कि जब भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दी जाती है, तो इससे न केवल घरेलू बाजार मजबूत होता है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

Advertisement

उस्लापुर स्थित कैट संरक्षक प्रमोद खेड़िया के निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत की 155 करोड़ की आबादी का एक विशाल बाजार है, जिस पर विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नजरें हैं। ऐसे में देश के हर नागरिक को यह समझना होगा कि ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों को अपनाकर ही हम भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकते हैं।

Advertisement

भरतीया ने कहा कि वर्तमान में कई देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति है, और विदेशी कंपनियाँ ऐसे देशों में आर्थिक सहायता देकर अपना व्यापार स्थापित करना चाहती हैं, भले ही उनकी कंपनियां खुद घाटे में चल रही हों। इसीलिए भारतीय नागरिकों को चाहिए कि वे विदेशी कंपनियों के उत्पादों से दूरी बनाकर अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें।

इस अवसर पर कैट उपाध्यक्ष जितेन्द्र गांधी, उपाध्यक्ष राजू सलूजा, बिलासपुर अध्यक्ष किशोर पंजवानी, महामंत्री हीरानंद जयसिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अजमानी, कोषाध्यक्ष आशिष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, संगठन मंत्री परमजीत उपवेजा, सहकोषाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, मंत्री हरदीप होरा, आशीष खेड़िया, गौरव खेड़िया सहित कैट के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button