खेल

टी20 वर्ल्ड कप : फाइनल में भारत का जलवा, न्यूजीलैंड को हराकर बना चैंपियन, देशभर में जश्न का माहौल.

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

Advertisement

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का लक्ष्य रखा।

Advertisement

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 159 पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। 🏆🇮🇳🔥

Related Articles

Back to top button