खेल
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: भारत ने 20 ओवर में बनाए 255 रन, न्यूजीलैंड को 256 का विशाल लक्ष्य

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने 20 ओवर में 255 रन बनाए हैं और अब न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का बड़ा लक्ष्य है।
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही फाइनल में उतरी है।अब न्यूजीलैंड की टीम को खिताब जीतने के लिए 256 रन बनाने होंगे, ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।




