संजू सैमसन बने नए सिक्सर किंग….T20 वर्ल्ड कप के 5 मैचों ही रच दिया नया इतिहास

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने कमाल कर दिया। फाइनल में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देते हुए टीम इंडिया ने तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। टीम इंडिया को घर में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने फाइनल में शानदार पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। लगातार तीसरे मैच में संजू शतक के करीब पहुंचे। इस तरह उन्होंने कमाल कर दिया।
दरअसल, संजू ने 5 पारियों में 80.25 के औसत और करीब 200 के स्ट्राइक रेट से टूर्नामेंट में 321 रन बनाने का बड़ा कारनामा किया। इस तरह वह T20 वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्हें फाइनल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से कमाल करने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया।
T20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- साहिबजादा फरहान – 383
- टिम सीफर्ट – 326
- संजू सैमसन – 321
- ईशान किशन – 317
- फिन एलन – 298
भारत की ओर से टूर्नामेंट संजू सैमसन ने छक्कों की ऐसी झड़ी लगाई, जिसने नया इतिहास बना दिया। T20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन ने कुल 24 छक्के जड़कर टूर्नामेंट के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम था, जिन्होंने 2024 में 17 छक्के लगाए थे। लेकिन सैमसन ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल कर लिया। इस बार वर्ल्ड कप में कई बल्लेबाजों ने जमकर छक्के लगाए, जिससे निकोलस पूरन एक T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर खिसक गए।




