टी.एस. प्रकाश राव ने ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – खेल की दुनिया से एक गर्व का समाचार सामने आया है… आगरा में आयोजित ऑल इंडिया इंटीनेशनल सीनियर टूर्नामेंट में बिलासपुर मंडल के एक खिलाड़ी ने दमखम का ऐसा प्रदर्शन किया कि गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है। बिलासपुर मंडल के पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी टी. एस. प्रकाश राव ने आगरा में 4 से 6 मई तक आयोजित ऑल इंडिया इंटीनेशनल सीनियर पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 120 किलोग्राम कैटेगरी वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है। टी. एस. प्रकाश राव वर्तमान में बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग में डिप्टी सीटीआई के पद पर कार्यरत हैं।
खेल के प्रति उनकी निष्ठा और मेहनत ही है कि वो पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रेलवे और देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।




