रायगढ़

ऑपरेशन तलाश : हत्या के प्रयास मामले में 3 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है।जानकारी के मुताबिक 4 मार्च को बोईरदादर क्षेत्र में रोशन सिंह नामक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर ईंट तथा धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement

मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत और तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और ईंट भी जब्त किए गए हैं।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जिले में आदतन बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button