देश

धरती पर वापस लौटे शुभांशु शुक्ला….

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज अपना मिशन पूरा कर चार एस्ट्रोनॉट के साथ वापस पृथ्वी पर लौट आए हैं। एक्सिओम-4 मिशन में शामिल भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोग मंगलवार (15 जुलाई) को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर 18 दिन तक रहने के बाद 22.5 घंटे की यात्रा करके पृथ्वी पर लौट आए हैं। वह कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में मंगलवार दोपहर तीन बजे उतरे।

Advertisement

शुंभाशु ने अपने इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष में करीब 18 दिन का समय बिताया है। भारतीय वायुसेना के कैप्टन शुभांशु शुक्ला, कमांडर पैगी व्हिट्सन, मिशन एक्सपर्ट पोलैंड के स्लावोज़ उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू को लेकर आ रहा ड्रैगन ‘ग्रेस’ अंतिरक्ष यान भारतीय समयानुसार सोमवार शाम 4:45 बजे अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button