देश

पिकअप वैन से टकराई कार, 4 लोगों की हुई मौत….

नेशनल हाईवे- 27 पर एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लखनऊ के चार लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा शुक्रवार रात करीब 1.0 बजे राजस्थान के बारां जिले में म्यूजियम के पास हुआ, जब एक अनियंत्रित कार ने पीछे से पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मारी।

Advertisement

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक महिला ने कोटा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। कार में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं, और इस दुर्घटना में सभी की जान चली गई।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मृतक सभी लखनऊ के निवासी थे और कोटा जा रहे थे। हादसे के बाद शवों को बारां जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button