छत्तीसगढ़

पुलिस का सख्त संदेश : ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब निलंबित होगा ड्राइविंग लाइसेंस…

 

Advertisement

जशपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, पुलिस ने ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने जानकारी दी कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इनमें से 4 शराब पीकर वाहन चला रहे चालकों— अशोक यादव, सुरेश एक्का, रोशन तिर्की और विनय कुमार सिंह— पर एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद, उनके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन की अनुशंसा के साथ परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है।

इसके अलावा, लगातार नियम उल्लंघन करने वाले अन्य 20 लोगों के विरुद्ध भी कार्यवाही करते हुए उनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। ये लोग बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते पाए गए थे।

पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले ऑटो डीलरों पर भी शिकंजा कसा है। जशपुर ऑटो डील्स के संचालक आरिफ हुसैन पर मोडिफाइड साइलेंसर रखने और बेचने के आरोप में MV Act 182(4) के तहत 5000 रुपये जुर्माना लगाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि, “आपका जीवन अमूल्य है। कृपया यातायात नियमों का पालन करें। यह न केवल आपके लिए, बल्कि आपके परिवार के लिए भी सुरक्षा का प्रश्न है।”

Related Articles

Back to top button