बिलासपुर

वार्ड – 22 अम्बेडकर नगर में भाजपा प्रत्याशी संजय यादव ने जनसंपर्क अभियान किया तेज, घर-घर जाकर मांगे वोट….

Advertisement

बिलासपुर – नगरीय निकाय चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान भी तेज़ होता जा रहा है। वार्ड क्रमांक 22, अम्बेडकर नगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद प्रत्याशी संजय यादव ने शुक्रवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों को सामने रखते हुए अपने लिए समर्थन मांगा।

Advertisement

जनता के बीच संजय यादव की मजबूत पकड़

स्थानीय निवासियों ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार वार्ड 22 में विकास की नई गंगा बहेगी। संजय यादव ने भी जनता को भरोसा दिलाया कि यदि वे पार्षद चुने जाते हैं तो क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे सड़क, जल निकासी, पेयजल संकट, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।

संपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हुए कार्यों को जनता के सामने रखा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन जैसे कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता को मिला है।

गली-गली घूमकर मांगा समर्थन

संजय यादव ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड की कई गलियों में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से मुलाकात की और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा—
“भाजपा विकास की गारंटी है, अगर जनता मुझे आशीर्वाद देती है तो मैं वार्ड 22 को एक आदर्श वार्ड बनाऊंगा।”

कार्यकर्ताओं में जोश, जनता में उत्साह

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। कार्यकर्ता ‘फिर एक बार, भाजपा सरकार’ और ‘संजय यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाते दिखे। वहीं, क्षेत्र के कई प्रभावशाली नागरिकों ने भी संजय यादव को अपना समर्थन देने का ऐलान किया।

Related Articles

Back to top button