खेल

IPL Auction 2025 : श्रेयस अय्यर अय्यर बने सबसे महंगे खिलाड़ी….

आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार और सोमवार को जेद्दा में हो रही है। आईपीएल 2025 नीलामी में सबसे पहली बोली अर्शदीप सिंह पर लगी। उनको खरीदने के लिए 6 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। हालांकि हैदराबाद ने 18 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई लेकिन पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच (RTM) का इस्तेमाल करके 18 करोड़ में उन्हें अपनी टीम में जोड़ा।

Advertisement

इस बार मेगा नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों का वर्चस्व देखने को मिल रहा है क्योंकि कई स्टार खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा हैं। रबाडा को गुजरात ने 10.75 करोड़ में खरीदा। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ा। पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

Advertisement

मेगा नीलामी में 577 खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर है, जिसमें 366 भारतीय, जबकि 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। तीन खिलाड़ी एसोसिएट टीमों से हैं, जिसमें अमेरिकी क्रिकेटर अली खान, उन्मुक्त चंद और स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मक्मलेन का नाम शामिल है। आईपीएल की दस टीमों के पास 641.5 करोड़ रुपये का पर्स है और नीलामी के दौरान 204 खिलाड़ियों के चयन होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button