छत्तीसगढ़

नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 85 दिन में 133 नक्सली ढेर, सरकार ने की आत्मसमर्पण की अपील

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान अपने चरम पर है। सुरक्षाबलों ने बीते 85 दिनों में 133 नक्सलियों को मार गिराया। अब महत्वपूर्ण कोर इलाकों में सेना भी एक्शन में आ गई है।

Advertisement

नक्सल विरोधी अभियान के तहत रणनीतिक ग्रुप्स के कोर क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने दबाव बढ़ा दिया है। इस कार्रवाई से नक्सल संगठनों की कमर टूटती दिख रही है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि – सरकार ने भटके हुए नौजवानों से अपील की है कि वे हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षित जीवन देने के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी।

सुरक्षाबलों का यह अभियान नक्सलवाद के खात्मे की ओर बढ़ता एक अहम कदम है। राज्य सरकार और पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब केवल दो ही रास्ते हैं—आत्मसमर्पण या कार्रवाई।

Related Articles

Back to top button