बिलासपुर

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार, बिलासपुर का AISSE 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन.

बिलासपुर – सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार, बिलासपुर ने कक्षा X की AISSE 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को पुनः सिद्ध किया है। विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, दृढ़ संकल्प एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से शानदार सफलता हासिल की।

Advertisement

संस्कृति तंबोली ने 97.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वस्ति साहू ने 97% के साथ द्वितीय तथा आरव सिंह राजपूत ने 96.4% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानमी हालदार एवं समृद्धि केशरी ने 96% अंक प्राप्त किए। धर्मेश देवांगन ने 95.8% तथा संकल्प आहूजा ने 95% अंक अर्जित किए। अन्य मेधावी विद्यार्थियों में शुभायु मंडल (94.4%), सिद्धार्थ गोयल (94%) तथा श्रेयांश शुक्ला (93.8%) बी बी नाज़नीन (93.8%) शामिल हैं। अडबाला श्रीनिधि (93.2%), अंकित डे (93%) और पियूष राज (93%) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

Advertisement

अनेक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। प्राचार्य जे. एस. हुंडाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।

 

सीएमडी डॉ. जी. एस. पटनायक, सीईओ ए. सामंतराय, सीएफओ डॉ. पी. वी. मिस्त्री, निदेशक लेखाश्री पटनायक एवं प्रबंधन सदस्य दिव्याश्री पटनायक तथा ए. सुप्रिया, उपप्राचार्या रंजना बहादुर एवं एचएम ए. ललिता ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button