बिलासपुर

व्यापार विहार में फर्जी ब्रांड बेचने वालों की खैर नहीं, सदस्यता होगी खत्म

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के व्यापार विहार थोक मंडी में नकली सामान के मामलों के बाद अब मर्चेंट एसोसिएशन एक्शन मोड में आ गया है। नकली इनो, एवरेस्ट मसाला और सर्फ जैसे उत्पाद पकड़े जाने के बाद व्यापारियों ने बड़ा फैसला लेते हुए दोषी व्यापारियों की सदस्यता खत्म करने और ट्रांसपोर्टरों से उनका माल लोड नहीं करने की बात कही है।

Advertisement

व्यापार विहार प्रदेश की बड़ी थोक मंडियों में शामिल है, लेकिन हाल के दिनों में नकली सामान पकड़े जाने से मंडी की साख पर सवाल उठने लगे हैं। इसे लेकर मर्चेंट एसोसिएशन की बैठक में सख्त निर्णय लिए गए। अध्यक्ष नानकराम खटूजा ने कहा कि अधिकतर व्यापारी अधिकृत कंपनियों से माल मंगाते हैं, लेकिन कुछ लोगों की वजह से पूरी मंडी बदनाम हो रही है। एसोसिएशन ने तय किया है कि नकली सामान बेचते पकड़े जाने पर व्यापारी की सदस्यता तत्काल खत्म की जाएगी और ट्रांसपोर्टरों से भी ऐसे कारोबारियों का माल लोड नहीं करने को कहा जाएगा।

Advertisement

वहीं एसोसिएशन ने प्रशासन से नकली सामान की सप्लाई चेन पर कार्रवाई की मांग भी की है। व्यापारियों का कहना है कि नकली माल बाहर से मंडी तक पहुंचता है, इसलिए मुख्य सप्लायर और फैक्ट्री तक पहुंचकर कार्रवाई जरूरी है।

 

 

Related Articles

Back to top button