छत्तीसगढ़

सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव…. 

 

Advertisement

दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन में तैनात जवान जसवीर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, जवान का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस दल मौके पर पहुंच गए।

Advertisement

जवान के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अधिकारी घटना के हर पहलू की जांच में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि जसवीर सिंह 231 बटालियन जावंगा कैंप में पदस्थ थे। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामले की रहस्यमयता और बढ़ गई है।

छत्तीसगढ़ में जहां एक ओर नक्सलवाद के खात्मे के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं, वहीं सीआरपीएफ जवान की आत्महत्या ने सभी को आहत और हैरान कर दिया है। फिलहाल पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी आत्महत्या के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button