छत्तीसगढ़

वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई भारतीय वन सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है।

Advertisement

जारी आदेश के मुताबिक, वर्ष 2009 बैच के आईएफएस अधिकारी विवेकानंद झा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ वन संरक्षक, FMIS मंडल रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Advertisement

वहीं, सतोविया समाजदार को अस्थायी रूप से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान, विस्तार और एफआरआई) रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।इसके अलावा, गुरुनाथन एस. को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अभिषेक कुमार सिंह को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, प्रियंका पाण्डेय को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक, अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button