बिलासपुर

बिलासपुर में अवैध लकड़ी तस्करी का पर्दाफाश, लाखों की लकड़ी जब्त

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी तस्करी का खुलासा किया है… अकलतरा से रायपुर जा रहे एक मिनी ट्रक को पकड़कर लाखों की प्रतिबंधित लकड़ी जब्त की गई है।वन विभाग के उड़नदस्ता दल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक को पकड़ा… ट्रक क्रमांक CG 04 PD 1258 में अवैध रूप से प्रतिबंधित कहुआ यानी अर्जुन की लकड़ी ले जाई जा रही थी।

Advertisement

बताया जा रहा है कि मुख्य वन संरक्षक मनोज पांडेय को रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी… जिसके बाद उड़नदस्ता और बिलासपुर डिवीजन की टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।टीम ने दर्रीघाट से पेंड्रीडीह के बीच घेराबंदी कर रात करीब 10 बजे संदिग्ध ट्रक को रोका… तलाशी के दौरान ट्रक में तिरपाल के नीचे भारी मात्रा में लकड़ी छिपाकर रखी गई थी।जांच में ट्रक से 76 नग कहुआ, 2 नीम और 2 गंधर्व लकड़ी के गोले बरामद हुए… कुल लकड़ी की मात्रा लगभग 10 घनमीटर और बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है… चालक के पास किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं मिले।

Advertisement

वन विभाग ने लकड़ियों को जब्त कर ट्रक को राजसात करने की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है… इस कार्रवाई में उड़नदस्ता प्रभारी राम बनवास खैरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।फिलहाल वन विभाग इस पूरे मामले में तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रहा है… आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button