बिलासपुर

शादी कार्ड के बहाने घर में घुसे नकाबपोश, युवक पर किया चाकू से हमला

बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शादी का कार्ड देने के बहाने घर पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Advertisement

मामला मोपका क्षेत्र का है, जहां गुरुवार शाम करीब साढ़े 5 बजे तीन नकाबपोश युवक विनय साहू के घर पहुंचे। उन्होंने शादी का कार्ड देने का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाया और जैसे ही विनय बाहर आया, आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों हमलावरों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे—एक ने पीला, दूसरे ने लाल और तीसरे ने सफेद गमछा बांधा हुआ था। सफेद गमछा पहने आरोपी ने विनय पर ताबड़तोड़ वार किए।

Advertisement

हमले के दौरान विनय के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिससे घबराकर आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल विनय को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स में भर्ती किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button