जशपुर

“ऑपरेशन आघात” के तहत 22.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार.

जशपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। बागबहार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 22 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisement

आरोपी कृष्णा चौहान, निवासी पीठाआमा, अपनी मारुति अल्टो 800 (CG-13UE-0491) में गांजा भरकर ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। पुलिस ने काडरो ढोढाडीह मार्ग पर नाकाबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी में दो बोरियों में रखा गांजा मिला, जिसे जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

Advertisement

मामले में एक और आरोपी हेमंत यादव की संलिप्तता पाई गई है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8, 20(B)(2)(C) के तहत मामला दर्ज किया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में SDOP पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, उप निरीक्षक राकेश सिंह समेत पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button