गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

सड़क हादसे में SI की हुई मौत, घायल आरक्षक अस्पताल में भर्ती….

गौरेला थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में कोरबा जिले के पाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई.

Advertisement

एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में ये एक्सीडेंट हुआ.

Advertisement

कानपुर से वापसी के दौरान गौरेला में एक्सीडेंट: कोरबा जिले के पाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जो अपने दो सिपाही और दो वाहन चालकों के साथ एक केस के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के कानपुर गए थे. जहां से वापसी के दौरान उनकी स्कार्पियो गाड़ी सीजी 12 बीपी 2572 हादसे का शिकार हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जीपीएम जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

Related Articles

Back to top button