छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर से कुचलकर आरक्षक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार…..

 

Advertisement

बलरामपुर में रेत माफियाओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गयी थी। इस हमले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

घटना बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के लिब्रा गांव की है, जहां रविवार रात अवैध रेत खनन की सूचना पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, रेत माफियाओं ने अचानक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में पुलिसकर्मी की ओर बढ़ा दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक आरक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस हमले में शामिल चार आरोपियों—आरिफुल हक, जमील अंसारी, शकील अंसारी और अकबर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी हैं। इनके कब्जे से दो ट्रैक्टर भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज भेजा है। वहीं लापरवाही बरतने के आरोप में सनावल थाना प्रभारी दिव्यकांत पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button