बिलासपुर

साइंस कॉलेज के पास मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

(भूपेंद्र सिंह राठौर/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। साइंस कॉलेज के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल शुरुआती जांच में मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा।

Advertisement

घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है, जहां साइंस कॉलेज के पास सुबह राहगीरों की नजर एक युवक के शव पर पड़ी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद सरकंडा थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।

Advertisement

 

मृतक की पहचान हो चुकी है और परिजनों ने बताया है कि युवक मिर्गी से पीड़ित था। प्राथमिक जांच में मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

 

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। इधर, युवक की अचानक मौत को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अब देखना होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या खुलासा होता है।

 

Related Articles

Back to top button