देश

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को झटका….इस कद्दावर नेता ने थामा बीजेपी का दामन

Advertisement

Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को झटका लगा है क्योंकि महाराष्ट्र में कद्दावर नेता ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता पद्माकर वलवी बुधवार को राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

Advertisement

वलवी का बीजेपी में जाना उस वक्त हुआ जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंची। वलवी आदिवासी बहुल जिले नंदुरबार में कांग्रेस पार्टी का एक लोकप्रिय चेहरा थे। वलवी नंदुरबार से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वलवी उत्तरी महाराष्ट्र के कद्दावर कांग्रेस नेता थे और पिछली कांग्रेस-राकांपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हाल के दिनों में महाराष्ट्र कांग्रेस से बाहर होने का सिलसिला देखने को मिला है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button