छत्तीसगढ़

CM ने कलेक्टर-SP को दिखाए कड़े तेवर, कहा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं..

Advertisement

रायपुर  :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कलेक्टर एसपी की कॉन्फ्रेंस ले रहे हैं। इस कांफ्रेंस में चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी भी मौजूद है, साथ ही साथ आईजी और कमिश्नर भी कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े हुए हैं। कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़े तेवर दिखाये।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कलेक्टरों को दो टूक कहा है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों के मुद्दे पर संजीदगी की दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई के भी निर्देश उन्होंने दिए हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बेवजह दफ्तर के चक्कर न लगवाये जाए, वहीं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करें, कामों को टालने वाली पुरानी व्यवस्था को तत्काल बदलने की नसीहत भी मुख्यमंत्री ने दी है।

Advertisement

वही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कड़े तेवर दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी जिले से अगर भ्रष्टाचार की शिकायत आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदारियों पर कहा कि पुलिस और प्रशासन के कामों पर वो स्वयं नजर रख रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर, एसपी को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि नागरिकों के काम समय सीमा के भीतर होने चाहिए।

कलेक्टर एसपी की तारीफ जनता के द्वारा शासन तक पहुंचनी चाहिए, डीएमएफ का उपयोग क्षेत्र के विकास के लिए होना चाहिए, पहले डीएमएफ का बहुत दुरुपयोग हुआ है,डीएमएफ का दुरुपयोग होने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button