बिलासपुर

रेलवे के डिप्टी सीसीएम पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, चौथी महिला कर्मचारी ने दर्ज कराई शिकायत, जांच तेज

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी सीसीएम कौशिक मित्रा पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चांपा में पदस्थ एक महिला कमर्शियल क्लर्क ने साहस दिखाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, इसी तरह तीन और महिला कर्मचारियों ने भी पहले शिकायतें की थीं, लेकिन अधिकारियों के दबाव के चलते उन्हें शिकायत वापस लेनी पड़ी। फिलहाल मंडल स्तर पर जांच तेज़ कर दी गई है और कार्रवाई लगभग तय मानी जा रही है।

Advertisement

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पदस्थ डिप्टी सीसीएम कौशिक मित्रा पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगातार गंभीर रूप ले रहे हैं। चांपा की एक महिला कमर्शियल क्लर्क ने हिम्मत दिखाते हुए महाप्रबंधक और डीआरएम को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें उत्पीड़न से जुड़े साक्ष्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। इसी शिकायत के बाद खुलासा हुआ कि इससे पहले तीन और महिला कर्मचारी भी कौशिक मित्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी थीं, लेकिन आरोप है कि उच्च अधिकारियों के दबाव में उन्हें अपनी शिकायतें वापस लेनी पड़ीं।

Advertisement

हालांकि इस बार पीड़ित महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद जांच प्रक्रिया तेज हो गई है। मंडल स्तर पर पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें दो महिला अधिकारी, रेलवे स्टाफ और एक एनजीओ प्रतिनिधि शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच संकेत दे रहे हैं कि डिप्टी सीसीएम के खिलाफ विभागीय कार्रवाई लगभग तय है।

रेल मंडल स्तर पर दो से तीन दिनों में जांच रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, कौशिक मित्रा पर पहले भी महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं। जैसे-जैसे प्रकरण सार्वजनिक हुआ, फाइल को दबाए जाने की बात भी सामने आई, जिसके बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और अब तेजी से बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button