रायगढ़

4380 किलो अवैध कबाड़ जब्त, पुलिस की बड़ी कार्यवाई….

रायगढ़ में कोतरारोड पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा से रायगढ़ लाए जा रहे एक माजदा वाहन से 4380 किलो टीना स्क्रैप जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत वाहन सहित 16 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Advertisement

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को सूचना मिली थी कि कत्थई रंग की टाटा माजदा में अवैध टीना स्क्रैप रायगढ़ की ओर भेजा जा रहा है। सूचना पर कोसमनारा तिराहा ओवरब्रिज के पास पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

Advertisement

तलाशी में वाहन से भारी मात्रा में टीना स्क्रैप बरामद हुआ। चालक वशिष्ठ नायक, निवासी बरगढ़ (ओडिशा), स्क्रैप से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद पुलिस ने 4380 किलो टीना स्क्रैप जिसकी कीमत ₹1,05,120 तथा कत्थई रंग की टाटा माजदा वाहन जिसकी कीमत ₹15,00,000 है, दोनों को जप्त कर लिया।

कुल ₹16,05,120 की संपत्ति जब्त करते हुए मामले में बीएनएस की धारा 35(क)(ड) एवं 303(2) के तहत कार्रवाई की गई है।इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक राजकुमार पैकरा, आरक्षक संदीप कौशिक, संजय एक्का और आरक्षक दिलीप सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button