बिलासपुर

टैगौर इंस्टिट्यूट के संचालक सुकांत विश्वकर्मा का फर्जीवड़ा, जमीन का अनुबंध और पूरा पैसा लेने के बाद की धोखाधड़ी, एसएसपी से हुई शिकायत, जाँच के निर्देश

बिलासपुर – सकरी स्थित 52 डिसमिल जमीन का सौदा कर जमीन की सम्पूर्ण राशि प्राप्त कर,रजिस्ट्री करने से इंकार करने वाले टैगौर इंस्टिट्यूट के संचालक सुकांत विश्वकर्मा के खिलाफ पीड़ित मनोज ठाकुर ने एसएसपी रजनेश सिंह से मिलकर लिखित शिकायत की है. पीड़ित मनोज ठाकुर ने बताया की 24 जनवरी 2025 को सुकांत विश्वकर्मा से खसरा नम्बर 290/40 और 290/41 रकबा 52 डिसमिल का इकरारनामा निष्पदित कर 55 लाख रुपये मे पक्का सौदा किया.भूमिस्वामी सुकांत विश्वकर्मा ने पैसे की जरुरत बताकर खरीदार मनोज ठाकुर और उसके पार्टनर से जमीन की लगभग सम्पूर्ण राशि 54 लाख रूपये पक्के मे ले लिया.52 डिसमिल भूमि मे से अब बची शेष 24 डिसमिल भूमि को सुकांत विश्वकर्मा रजिस्ट्री करने से इंकार कर रहा है.

Advertisement
सुकांत विश्वकर्मा (संस्थापक)
टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर सकरी

दरअसल सुकांत विश्वकर्मा ने अनुबंध मे ये लिखवा दिया की तीन माह के भीतर जमीन की बिक्री कर ली जाएगी. जनवरी मे हुए अनुबंध के बाद मार्च महीने मे भूमिस्वामी सुकांत विश्वकर्मा बीमार पड़ गया और ज्यादा तबियत ख़राब होने के कारण अस्पताल मे भर्ती था. इस कारण खरीदार मनोज सिंह को उसने विश्वास दिलाया की तबियत ठिक होने पर वह जल्द शेष जमीन की रजिस्ट्री कर देगा.मार्च के बाद भूमिस्वामी ने मई महीने मे एक रजिस्ट्री की और उसके बाद शेष बची 24 डिसमिल भूमि को नहीं बेचने षड़यंत्र रचने लगा.

Advertisement

भूमि का सम्पूर्ण राशि प्राप्त कर, दूसरे से किया अनुबंध :-टैगौर इंस्टिट्यूट के संचालक सुकांत विश्वकर्मा ने ज्यादा पैसे कमाने की लालच में,अनुबंध भूमि का एग्रीमेंट कैंसिल कराए बगैर दूसरे से अनुबंध कर दिया. वहीं अब उसे भूमि को बेचने की तैयारी कर रहा है. मामले में पीड़ित मनोज ठाकुर ने अपने वकील के माध्यम से भूमि स्वामी सुकांत विश्वकर्मा का नोटिस भिजवाया है.

 

1963 लिमिटेशन एक्ट के अनुसार कोई भी अनुबंध 3 साल के लिए वैध :-1963 लिमिटेशन एक्ट में साफ तौर पर इस बात का उल्लेख है कि कोई भी अनुबंध 3 साल के लिए वैध होता है. और उसको समाप्त करने की विधिक प्रक्रिया होती है. लेकिन भूमि स्वामी सुकांत विश्वकर्मा ने जनवरी 2025 में किए गए अनुबंध को समाप्त करने किसी भी प्रकार की विधिक प्रक्रिया नहीं अपनाई, और अनुबंध भूमि को दूसरे को विक्रय करने अनुबंध कर दिया.

 

एसएसपी से हुई शिकायत, जाँच के निर्देश :-मामले मे पीड़ित मनोज ठाकुर ने एसएसपी रजनेश सिंह से मिलकर लिखित शिकायत की है. जमीन की सम्पूर्ण राशि प्राप्त कर शेष बची 24 डिसमिल भूमि की रजिस्ट्री नहीं करने के मामले मे आरोप सही पाए जाने पर जाँच के बाद FIR दर्ज करने के निर्देश दिये गए है.

Related Articles

Back to top button