देश

सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया….LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। कल रात शुरू हुए अभियान के दौरान संयुक्त बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इससे पहले माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद गोलीबारी हुई थी। इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान और तलाशी अभियान जारी है।

Advertisement

 

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, जवानों ने घुसपैठ की आशंका वाली गतिविधि देखी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर कुछ राउंड फायरिंग की गई। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि कोई घुसपैठ न हो।

 

वहीं, बीएसएफ ने सर्दियों से पहले जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है, क्योंकि इस दौरान सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ने की आशंका है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी से पता चला है कि आतंकवादी घाटी में घुसपैठ करने के लिए सीमा पार विभिन्न लांच पैडों पर इंतजार कर रहे हैं।

 

बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक सतीश एस.खंडारे ने कहा कि आमतौर पर देखा गया है कि सर्दियों से पहले घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने अपने जवानों और अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है और सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, ‘‘सटीक संख्या बताना मुश्किल है, लेकिन हमारे पास जो रिपोर्ट है उसके अनुसार, हमारा पड़ोसी देश आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार कुछ लॉन्च पैड बना रहा है।

Related Articles

Back to top button