कोरबाछत्तीसगढ़

VIDEO : ड्रोन कैमरें में कैद हुआ 50 हाथियों का झुंड, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील…..

कोरबा जिले के करतला वन परिक्षेत्र में इन दिनों एक अनोखा नज़ारा देखने को मिल रहा है। जंगलों में करीब 50 हाथियों का विशाल दल पहुंचा है। ड्रोन कैमरे के जरिए इन हाथियों की गतिविधियों को कैद किया गया है, जिसमें पूरा झुंड जंगल में आराम फरमाता और विचरण करता नज़र आ रहा है।

Advertisement

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह दल आसपास के वन क्षेत्रों से होते हुए करतला रेंज में दाखिल हुआ है। फिलहाल हाथी जंगल के अंदर गहराई में हैं और किसी गांव की ओर नहीं बढ़े हैं।

Advertisement

 

संभावित खतरे को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया है। साथ ही, मॉनिटरिंग टीम को लगातार मूवमेंट पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

ड्रोन से लिए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथी पूरी तरह से शांत हैं और किसी तरह की आक्रामकता नहीं दिखा रहे हैं। विभाग के अनुसार, मौसम और भोजन की उपलब्धता के कारण यह झुंड फिलहाल यहीं कुछ दिन तक रुक सकता है।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

 

 

Related Articles

Back to top button