देश

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में लगी आग..

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई है। कई दमकल की गाड़िया मौके पर बुलाई गईं है। तुलसी मार्ग पर सेक्टर 19 रेलवे पुल के नीचे विवेकानंद सेवा समिति वाराणसी के शिविर में आग लगी है। रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी आग फैलती ही जा रही है।

Advertisement

इससे अफरातफरी मची है। अंंदर से सिलेंंडरों के फटने की आवाजें भी आ रही हैं। आग एक से दूसरे शिविर की ओर बढ़ रही है। कुछ मिनटों में ही आग ने एक दर्जन से ज्यादा टेंटों को खाक कर दिया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि सिलेंडर लीक होने से आग लगी है। अन्य सिलेंडरों को लेकर लोग बाहर की ओर भागते भी दिखाई दिए हैं। मौके पर सभी रेस्क्यू दल पहुंच चुका है। एनडीआरएफ भी मौके पर आ गई है। शिविर के अंदर से लगातार हल्के हल्के विस्फोट की आवाजें भी आ रही हैं।

मौके पर एंबुलेंस भी लाई गई है। मुख्य अग्निशमन शिविर से चार बड़ी फायर बिग्रेड और आठ बुलेट भी रवाना की गई है।मीडिया सेंटर से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना की गई हैं लेकिन जाम में फंसी हैं।

Related Articles

Back to top button