देश

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शनिवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। तड़के शुरू हुए इस मुठभेड़ में चौकस सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को चारों तरफ से घेर लिया और मौके पर ही उनको मार गिराया।

Advertisement

यह मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन क्षेत्र के चक टप्पर क्रीरी इलाके समेत दो स्थानों पर हो रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने मीडिया को बताया कि पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर हैं और मुठभेड़ जारी है।

Advertisement

एनकाउंटर में जिन तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है, उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इस बीच किश्तवाड़ में भी आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button