देश

रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 6 लोग झुलसे

दिल्ली के कनॉट प्लेस में गुरुवार दोपहर एक रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बताया जा रहा है कि आग एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी थी। इस हादसे में 6 लोग झुलस गए है, उन्हें डीएफएस यूनिट में ले जाया गया है।

Advertisement

दिल्ली अग्निशमन दल को दोपहर करीब 11:55 बजे बिक्कगने बिरयानी रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। अधिकारी ने बताया कि रेस्तरां की रसोई में एलपीजी सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। घायलों को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button